Kumkum Bhagya 10 September 2020 Written Update
Kumkum Bhagya के पिछले एपिसोड में, हमने देखा, रणवीर और माया की बारात आ जाती है| रणबीर चाहता है कि प्राची आकर उसे बचा ले| लेकिन माया रणवीर को बताती है कि उसके बड़े पापा ने प्राची और उसके पूरे परिवार को धमकी दी है| इससे रणवीर को लगता है कि प्राची कभी नहीं आएगी लेकिन बादमे रणवीर ने प्राची को एक नर्तकी के भेष में देखा! प्राची रणवीर को बताती है की मैं तुम्हे बचाने आई हूँ|
- क्या माया के बड़े पापा दुशियंत सिंह प्राची को पहचान पाएंगे?
- प्राची और रणवीर के दिलों में एक दूसरे के लिए प्यार !
- क्या प्राची रणबीर को माया से बचा पाएगी?
- प्राची के न दिखने से रणबीर मंडप पर हुआ परेशान!
Kumkum Bhagya 10 September 2020 Full Episode
kumkum Bhagya के एपिसोड के शुरुआत में, दुशियंत सिंह प्राची को रोक लेता है| लेकिन प्राची एक नर्तकी के भेष थी इस लिए माया के बड़े पापा प्राची को पहचान नहीं पते है| तब दुशियंत सिंह प्राची से पूछता है कि कौन हो तुम? तब प्राची चुप रहा जाती है| लेकिन रणबीर प्राची से कहता है कि प्राची तुम डरो मत मैं सब संभाल लूँगा| तब प्राची डर जाती है कि कहीं रणबीर सच न बता दे| तब माया के बड़े पापा रणबीर से पूछते है कौन है ये? तब रणबीर कुछ बोल पता उससे पहले प्राची अपने आपको प्रवीन की पत्नी बता कर अपना बचाओ कर लेती है|
जब दुशियंत ये पूछता है कि प्रवीन कौन है? तब प्राची प्रवीन को रणबीर का दोस्त बता देती है| और प्राची दुशियंत सिंह को पंजाबी भाषा में बहुत खरी खोटी सुना देती है| फिर प्राची वहां से चली जाती है| तब दुशियंत सिंह की नजर सरिता आंटी पर पड़ जाती है| और सरिता जी को पूछता, कि तुम यहाँ क्या कर रहे हो? तब रणबीर ने कहा, की ये खाने पिने का सामान बनाने वालों के साथ है| तब दुशियंत सिंह मान लेता है और रणबीर को अपने साथ ले जाता हैं|
इधर रिया अपनी बूजी आलिया के पास आ जाती है| तब रिया आलिया से कहती है| बूजी माया नहीं मान रही है और अब तो माया रणबीर से शादी कर लेगी| लेकिन बूजी वहां रणबीर ने एक स्टैंड लिया ये देख मैं रणबीर से बहुत प्यार करने लगी हूँ| आलिया ने कहा, क्या? तब रिया ने कहा, हाँ बूजी जब माया और उसकी माँ मुझे धमका रही थीं, तब रणबीर ने मेरा हाथ पकड़ कर उनसे बोला कि रिया मेरी दोस्त है| मैं इसकी इन्सल्ट होते नहीं देख सकता| इतना कह कर रिया रोने लगती है| तब आलिया उसे आश्वासन देती है| आलिया ने कहा, रिया रो मत रणबीर की शादी तेरे साथ ही होगी|
इधर माया का प्रेमी राहुल सोचता है कि मैं माया की इस शादी में कैसे रुकूँ? तब वहां एक नर्तक आ जाता है| राहुल उस नर्तक को 6 हजार रूपए दे कर उससे उसकी ड्रेस लेलेता है| तब राहुल को वहां नर्तक का भेष बदते, शाहाना देख लेती है| तभी आर्यन वहां से गुजर रहा था| तब आर्यन को एक सरदार पकड़ कर खीच लेता है लेकिन आर्यन उसे नहीं पहचान पाता है|और पूछता है| तुम कौन हो? तब वो सरदार बताता है कि मैं शाहाना हूँ| फिर आर्यन शाहाना को पहचान लेता है| तब शाहाना ये बात आर्यन को बताती है|
देखो आर्यन वो राहुल है| आर्यन पूछता है कि ये राहुल कौन है? तब शाहाना ने बताया कि ये राहुल माया का प्रेमी है| और ये नर्तक का भेष बदल रहा है| आर्यन ने पूछा कि ये अपना भेष क्यों बदल रहा है? तब शाएरा ने बताया कि आर्यन तुम इतना समझ लो कि इस शादी में जो अपना भेष बदल रहा है वो नहीं चाहता कि माया और रणबीर की शादी हो| फिर शाहाना आर्यन से कहती है, चलो ये बात हम अपनी प्राची दीदी को बताते है|
इधर माया के बड़े पापा दुशियंत सिंह को रणबीर मस्का लगाता है| रणबीर ने कहा, तुम प्राची के घर वालों से दूर रहा करो| दुशियंत सिंह ने पूछा क्यों? तब रणबीर ने कहा, प्राची और उसके घर वाले बहुत ख़राब है| क्योकि प्राची ने मुझ से वादा किया था कि रणबीर मैं तुम्हारी शादी पर जरुर आउंगी लेकिन प्राची नहीं आई| अब मैं प्राची और उसके घर वालों से कभी बात नहीं करूँगा| ये सुनकर दुशियंत सिंह और दुशियंत सिंह का भाई चोंक जाते है| इतना कह कर रणबीर वहां से चला जाता है और बहुत खुश होता है| क्योकि रणबीर ने दुशियंत सिंह को मस्का लगाया था|
इधर शाहाना और आर्यन प्राची के पास आ जाते है| शाहाना प्राची को बताती है कि दीदी माया का प्रेमी राहुल यहीं है| तब प्राची ने पूछा, शाहाना तुमने राहुल को कहाँ देखा? तब शाहाना ने कहा, दीदी मेंने राहुल को नर्तक का भेष बदलते देखा| तब प्राची, सरिता आंटी, शाहाना, और आर्यन ने राहुल से सबके सामने सच बुलवाने के लिए एक प्लान बनाया| आर्यन ने कहा, अगर हम राहुल को एक शराब का पैक बना कर दे दें, तो राहुल सबके सामने सच बोल देगा कि मैं माया से प्यार करता हूँ|
इधर राहुल फिर माया के पास पहुँच जाता है| माया उसे नहीं पहचान पाती है| माया ने उससे कहा, तुम कौन हो और इस कमरे में कैसे आए? तब राहुल ने कहा, माया मैं हूँ, तुम्हारा राहुल| तब माया चोंक जाती है और राहुल से कहती है| तुम यहाँ क्यों आए? मेंने तुमसे मना किया था| तब राहुल ने कहा, माया मैं तुम्हारी शादी में रहूँगा| तभी राहुल माया से वादा कर देता है कि माया मेरी बजह से तुम्हारी शादी में कोई परेशानी नहीं आएगी| माया मन जाती है|
इधर प्राची ने कहा, आर्यन राहुल को बुलाने कौन जाएगा? तब आर्यन बोला कि राहुल हम सबको जनता है| इस लिए वो हमारे साथ नहीं आएगा| तब प्राची ने शाहाना से कहा, शाहाना सिर्फ राहुल को तुम ला सकती हो| क्योकि तुम सरदार के भेष में हो इस लिए राहुल तुम्हे पहचान नहीं पाएगा| ये सुन कर शाहाना राहुल को बुलाने चली जाती है|