Kumkum Bhagya 16 October 2020 Written Update:
Kumkum Bhagya के पिछले एपिसोड में, हमने देखा कि कैसे रिया ने प्रज्ञा का सामना किया लेकिन प्राची और रणबीर की शादी के बारे बारे में उसकी बात सुनने के बाद वह दुखी हो गई और अभि को फोन किया| आलिया ने स्थिति से निबटा और रिया को प्रज्ञा के खिलाफ जहर दे दिया| उसने यह भी बताया कि उसकी माँ एक स्वार्थी महिला थी|

Kumkum Bhagya 16 October 2020 Full episode:
Kumkum Bhagya शो में, इस एपिसोड के शुरुआत में, जब आलिया की बातें सुन कर रिया रोती है, तब रिया ने सोचा मेरी माँ मुझसे प्यार नहीं करती, वो तो सिर्फ प्राची से प्यार करती है| ये सोच कर रिया आपनी बूजी को सही मान लेती है| प्रज्ञा दरवाजे पर खड़े होकर रिया को आवाज लगाती है कि रिया दरवाजा खोलो लेकिन रिया प्रज्ञा की आवाज नहीं सुनती है|
इधर अभि ने आलिया से कहा कि तुम रिया को समझा रही थीं या उसे प्रज्ञा के खिलाफ भड़का रही थीं| ये सुन आलिया अभि को कोई जबाब नहीं देती| तब अभि ने आलिया से कहा कि तुमने रिया से झूंठ क्यों बोला और वो भी मेरे सामने| जो झूंठ तुमने मेरे सामने कहा है इसे रिया सच मान जाएगी और वो अपनी माँ से बहुत नफरत करने लगेगी| ये सुन कर आलिया अभि को कोई जबाब नहीं देती और वहां से चली जाती है| फिर अभि रिया को फोन करता है लेकिन रिया अभि का फोन नहीं उठाती है|
इधर रिया प्रज्ञा की आवाज से परेशान होकर दरवाजा खोल देती है| तब रिया प्रज्ञा से कहती है कि मेरी माँ स्वार्थी थी वो मुझे प्यार नहीं करती थी इसलिए वो मुझे छोड़ कर चली गई| ये सुन प्रज्ञा रिया से कहती है कि रिया तुम एसा क्यों सोचती हो? तुम्हे तुम्हारा परिवार प्यार करता है और मैं भी तुमसे प्यार करती हूँ| ये सुन रिया प्रज्ञा को रोक देती है| रिया प्रज्ञा से कहती है कि प्यार शब्द तुम्हारे मुहँ से अच्छा नहीं लगता|
फिर रिया प्रज्ञा से कहती है कि तुम माँ नहीं हो, तुम तो माँ के नाम पर एक धब्बा हो| ये सुन प्रज्ञा के पैरों तले जमीन खिशक जाती है| तब रिया प्रज्ञा को बताती है कि अगर तुम एक माँ होती तो एक नवजात शिशु बच्ची को छोड़ कर नहीं जाती| इतना कह कर रिया वहां से चली जाती है| लेकिन रिया की बातें सुन कर प्रज्ञा को पता चल जाता है कि रिया को मेरी दूसरी बेटी के बारे में कुछ न कुछ पता है वर्ना रिया को कैसे पता चला कि मैंने एक बेटी को शिशु अवस्था में छोड़ दिया था| ये सोच कर प्रज्ञा रिया के पीछे भागती है|
इधर अभि आलिया से मिलने उसके कमरे में आ जाता है| तब अभि ने आलिया को पूछा कि तुमने रिया से प्रज्ञा के बारे में झूंठ क्यों कहा? तब आलिया अभि को बताती है कि प्रज्ञा अपनी एक बेटी से प्यार करती है और वो रिया से प्यार नहीं करती| अगर वो तुमसे या रिया से प्यार करती तो वो तुमसे मिलने जरुर आती| ये सुन अभि ने कहा कि वो कैसे आती? हमने अपना एड्रेस बदल दिया है| ये सुन कर आलिया अभि अपनी झूंटी बातों में उल्जा लेती है|
आलिया ने अभि से कहा कि तुम भी रिया को प्यार नहीं करते क्योंकि तुमने भी रिया से उसका प्यार दिलाने का वादा किया था| लेकिन तुमने रिया और रणबीर की शादी के बारे में विक्रम से बात नहीं की| तब अभि के मोबाइल पर विक्रम का फोन आ जाता है| विक्रम अभि से कहता है कि मैं अब घर आ गया हूँ और मैं तीन दिन में काम ख़त्म कर के आया हूँ|
तब विक्रम अभि को अपने घर चाए पीने को बुलाता है| फिर अभि विक्रम से मिलने चला जाता है| आलिया बच जाती है| आलिया ने कहा कि शुक्र है कि विक्रम ने फोन कर भाई को बुला लिया वर्ना मैं भाई को शांत नहीं कर पाती|
इधर प्राची और रणबीर किचिन में चाए बनाते हैं| तब चाए बनाते समय रणबीर का हाथ जल जाता है| ये देख प्राची रणबीर की बहुत प्यार से देखभाल करती है| प्राची का प्यार देख कर रणबीर एक बार फिर जलने का बहाना करता है| जब प्राची ने रणबीर का हाथ अपने हाथ में पकड़ा, तो रणबीर और प्राची एक दूसरे के ख्यालों में खो जाते हैं और वे एक दूसरे से आँखों ही आँखों में प्यार भरी बातें करते है| तब शाहाना प्राची और रणबीर को देख लेती है| फिर वहीँ सरिता आंटी भी आ जाती है|
सरिता आंटी ने शाहाना को धक्का मार देती है और शाहाना चिल्लाती है| शाहाना की आवाज से प्राची और रणबीर एक दूसरे का हाथ छोड़ देते हैं| फिर रणबीर सरिता आंटी, शाहाना को चाए देता है| लेकिन प्राची वहां से अपने कमरे में चली जाती है और रणबीर को शाहाना अपने पास बिठा लेती है|
इधर रिया आकर अपनी कार में बैठ जाती है| तब प्रज्ञा भी रोती हुई भाग कर रिया की कार के पास आ जाती है| तब रिया अपनी छोटी बेटी के बारे में रिया को पूछती है लेकिन रिया प्रज्ञा को कुछ नहीं बताती है और अपनी कार स्टार्ट कर वहां से चली जाती है| लेकिन प्रज्ञा अपनी छोटी बेटी के बारे में जानने के लिए रिया की कार के पीछे भागती है और वो ठोकर खा कर गिर जाती है| तब रिया अपनी कार के शीशे में प्रज्ञा को धरती पर गिरा देख कर बहुत रोती है| फिर भी रिया रूकती नहीं, प्रज्ञा को रोता छोड़ कर चली जाती है|
इधर प्राची अपने कमरे में बलूंस से खेलती है और रणबीर की प्रपोजल वाली बातें सोच सोचकर बहुत खुश होती है| फिर प्राची को रणबीर का प्रपोजल कार्ड मिल जाता है| तभी प्राची के पास रणबीर आ जाता है| फिर रणबीर प्राची से कहता है कि तुम सरमाती हुई बहुत सुन्दर लगती हो| तब रणबीर प्राची का हाथ पकड़ कर अपने दिल पर रख लेता है| लेकिन प्राची और रणबीर को रिया दूर से देख लेती है| उसने देखा कि रणबीर प्राची का हाथ पकड़ कर अपने दिल पर रखा था| ये देख कर रिया वहां से बहुत अप्सेट होकर चली जाती है|
फिर रणबीर ने प्राची से कहा कि अब तुम पता लगाओ कि इस दिल में सिर्फ और सिर्फ किसका नाम है? ये सुन कर प्राची सरमा कर वहां से चली जाती है|