Kumkum Bhagya 18 November 2020 Written Update:
Kumkum Bhagya के पिछले एपिसोड में, हमने देखा कि कैसे अंजली दादी प्रज्ञा को अपने कमरे में ले कर आती है और अभि को देख बाहर चली जाती है| पल्लवी अपनी सासू माँ से बाते करती है और अंगूठी के बारे में बताती है| इस बीच रणबीर रिया को सर्प्राइश देता है और वहां रिया आ जाती है| फिर अंजली दादी प्रज्ञा और अभि को अपने गले से लगा लेती है| लेकिन उन्हें रिया अन्देखा कर निकल जाती है| प्रज्ञा कुछ बात करने के लिए रिया के पीछे जाती है| सरिता आंटी रणबीर और प्राची को एक साथ देख, उन्हें बहुत डांटती है| इस बीच, प्रज्ञा रिया को संजू को पैसे देते हुए पकड लेती है| रणबीर और प्राची एक दूसरे से टकरा जाते हैं|
Kumkum Bhagya 18 November 2020 Full Episode:
Kumkum Bhagya शो में, इस एपिसोड के शुरुआत में जब प्रज्ञा रिया और संजू को देख लेती है और उनसे कहती है कि बिट्टू ने तुम्हारे बारे में सच कहा था| ये सुन कर रिया अपनी सफाई में कुछ कहने कि कोशिश करती है लेकिन प्रज्ञा उसे बोलने का मोका नहीं देती है और मोका मिलते ही संजू वहां से भाग जाता है| तब प्रज्ञा संजू के पीछे जाती है और रिया को लगा कि अगर संजू पकडा गया तो मेरे डेड को सब पता चल जाएगा, इसलिए रिया भी अपनी माँ को रोकने के लिए उसके पीछे चली जाती है|
इधर प्राची अपनी माँ के बारे में सोचती है और शाहाना को पूछती है कि तूने माँ को देखा क्या? ये सुन कर शाहाना मना कर देती है और प्राची से कहती है कि तुझे कुछ अजीब नहीं लगा| प्राची ने कहा कि मैं कुछ समझी नहीं| फिर शाहाना उसे समझाते हुए कहती है कि मिस्टर मेहरा रिअल पापा की तरह बीहेव नहीं कर रहे थे| प्राची ने कहा कि तो इसमें अजीब सी बात क्या है? तब वहां आलिया आ जाती है और उनकी बातें बहुत ध्यान से सुनती है|
इधर सरिता भी उन दोनों की बाते सुन कर अभि के बारे में सोचती है और प्राची रिया से कहती है कि जब इमोशंस रिअली हो ना तो सब कुछ रिअल में होता है| ये सुन शाहाना उससे कहती है कि इमोशंस रिअली है लेकिन रिश्ता रिअल नहीं है लेकिन पापा कहने में और होने बहुत फर्क होता है|
ये सुन कर प्राची ने कहा कि फर्क होता होगा और ये फर्क न मुझे दीखता है और न मेहरा शर को, और पता है कुछ रिश्ते खून के रिश्ते से भी स्पेशल होते हैं, कुछ रिश्ते वो होते है जो हमारे पैदा होते ही अपने आप बन जाते हैं लेकिन कुछ रिश्ते बहुत स्पेशल होते हैं क्योंकि उन्हें हम खुद बनाते हैं अपने दिल से, एसा ही रिश्ता है मेरा और मेहरा शर का|
प्राची की बातें सुन कर आलिया कहती है कि तुम सब अभी तक यहीं हो और मैंने तुम्हारी माँ प्रज्ञा को घर वापिश भेज दिया है और तुम भी ऑटो पकड़ो, अपने घर जाओ क्योंकि वहां तुम्हारी माँ तुम्हारा इंतजार कर रही होगी| ये सुन कर प्राची हाँ कर देती है और आलिया वहां से चली जाती है|
इधर संजू अपनी कार में बैठने की कोशिश करता है लेकिन चाबी रिया के कमरे में रह जाने के कारण वो बैठ नहीं पता है तब तक प्रज्ञा आ जाती है और प्रज्ञा संजू की बहुत पिटाई करती है लेकिन मोका मिलते ही संजू चाकू लेकर प्रज्ञा के गर्दन पर रख कर उसे डराने की कोशिश करता है| फिर रिया आ जाती है और संजू का नाम लेकर प्रज्ञा को छोड़ने को कहती है| तब प्रज्ञा को पता चल जाता है कि रिया संजू को जानती है और मुझसे सच छुपा रही है|
फिर रणबीर संजू को प्रज्ञा की गर्दन पर चाकू रखे हुए देख लेता है और उसे देखते ही संजू प्रज्ञा में धक्का दे कर भाग जाता है लेकिन रणबीर भी उसके पीछे भाग जाता है| जब रिया प्रज्ञा को उठाने की कोशिश करती है, तब प्रज्ञा उस पर भड़क जाती है और उसे ड्रामा क्वीन भी कह देती है| प्रज्ञा रिया को बहुत बुरा भला कहती है कि तुम स्वार्थी हो तुमने मेरी बेटी प्राची को मारने की कोशिश की| रिया उसे शंत्वना देने की कोशिश करती है लेकिन प्रज्ञा अपने शरीर से हाथ लगाने के लिए मना करती है|
फिर प्रज्ञा जाते वक्ता पाटकों के बीच फस जाती है और रिया उसे बचा कर एकांत में ले जाती है लेकिन प्रज्ञा उसे छोड़ने को कहती है कि तुम मुझसे हाथ मत लगाओ क्योंकि तुम स्वार्थी हो और उसे बहुत बुरा भला कहती है|
इधर आलिया अभि और मीरा को पास लाने के लिए सोचती है कि जब मीरा भाई के पास आ जाएगी और प्रज्ञा भाई से दूर हो जाएगी| ये सोच कर वो मीरा को ढूंढती है क्योंकि आलिया ने अपने भाई अभि को वोशरूम में जाते देख लिया था और उसे लगा कि मीरा को भाई के पास लाने का यही सही मोका है| इसलिए आलिया मीरा को ढूंढती है और अभि से टकरा जाती है| तब अभि के कपड़ों पर पानी गिर जाता है और आलिया अभि को चीनी का पानी बता कर कपडे बदने को कहती है|
फिर अभि को अपने कपडे बदलने के लिए वोशरूम में दोबारा जाना पड़ता है और आलिया मीरा को ढूँढने चली जाती है|
इधर रिया अपनी माँ की बातें सुन कर बहुत गुस्से में आ जाती है और प्रज्ञा से बहुत बुरा भला कहती है| रिया अपनी माँ से कहती है कि हाँ, मैं प्राची को मारना छाती हूँ और अवशोस कि वो जिन्दा क्यों है? ये सुन कर प्रज्ञा रिया के थप्पड़ मर देती है| उसके बाद रिया बहुत रोती है और प्रज्ञा से कहती है कि प्राची मेरी लगती क्या है? जो मैं उसके बारे में सोचूं| ये सुन कर प्रज्ञा अपने आपको रोक नहीं पाती है और उसे सच बता देती है कि प्राची तेरी बहन है और मैं तेरी माँ हूँ|
ये सुन कर रिया उसे धन्यबाद देती है और कहती है कि मैं यही सुनना चाहती थी| रिया प्रज्ञा से कहती है कि तुमने सिर्फ अपनी एक बेटी को चाहा और वो प्राची है लेकिन मैंने बीस साल अपनी माँ का इंतजार किया है| तुम्हे प्राची के बारे में सब मालूम है और मेरे बारे कुछ नहीं पता है| रिया प्रज्ञा को बहुत बुरा भला कहती है| रिया ये भी कहती है कि जब मैंने खुद ख़ुशी करने की कोशिश की और मैं हॉस्पिटल में भर्ती थी तब तुम मुझे एक बार भी देखने नहीं आईं क्योंकि तुम्हारे पास तुम्हारी बेटी प्राची थी|
प्रज्ञा अपनी सफाई में कुछ कहने की कोशिश करती है लेकिन रिया उसे बोलने का मोका नहीं देती है| फिर प्रज्ञा उसे शांत्वना देने की कोशिश करती है लेकिन रिया प्रज्ञा को अपने आपको छूने से मना कर देती है और कहती है कि तुमने सिर्फ अपनी एक बेटी को चाहा है और वो प्राची है मैं नहीं| फिर रिया वहां से चली जाती है और जाते – जाते रिया प्रज्ञा से कह जाती है कि आज के बाद तुम कभी भी मुझसे मिलने की कोशिश मत करना| ये सुन कर प्रज्ञा टूट जाती है|
इधर आलिया मीरा के पास पहुँच जाती है और उसे अभि की मदद करने को कहती है ये सुन कर मीरा बहुत खुश हो जाती है| फिर आलिया का फोन आ जाता है और उसे कम्पनी में जाना पड़ता है लेकिन अंजली दादी आलिया और मीरा की बातें सुन लेती है और समझ जाती है कि आलिया मीरा को अभि के करीब लाना चाहती है लेकिन इसे नहीं पता कि अभि प्रज्ञा से प्यार करता है| फिर अंजली दादी मीरा को अभि के लिए एक कॉफ़ी बना कर लाने को कहती है| मीरा कॉफी बनाने को तैयार हो जाती है|
अंजली दादी कहती है कि मीरा कितनी भोली है और आलिया इसके भोलेपन का फायदा उठाना चाहती है| लेकिन मैं एसा होने नहीं दूंगी|
इधर रिया के जाने के बाद प्रज्ञा बहुत सोच में डूब जाती है| उसे लगा कि रिया मुझसे दूर हो गई है| प्रज्ञा रिया के बारे में बहुत सोचती है और रोती है|
(‘अब आगे की कहनी आने वाले एपिसोड में,)