Kumkum Bhagya 24 November 2020 Written Update:
Kumkum Bhagya के पिछले एपिसोड में, हमने देख कि कैसे प्राची रणबीर को समझती है कि उसकी माँ ने उसे अपने जैसा बनाया है और रणबीर प्राची की बात मान लेता है| प्राची रिया को कॉल करती है लेकिन रिया उससे बात नहीं कर पाती क्योंकि उसका ध्यान बिताली की तरफ चला जाता है| पल्लवी रणबीर को कॉल कर अपने पास बुलाती है और वो आने को तैयार हो जाता है| इस बीच अभि के घर पुलिस आ जाती है और रिया को गिफ्तार कर लेती है|
अभि और प्रज्ञा उसे रोकने की कोशिश करती है लेकिन एक लेडी इंस्पेक्टर प्रज्ञा ने रिया के खिलाफ ‘अटेंट टू मर्डर, की रिपोर्ट लिखाई है एसा बोल देती है| इससे रिया और प्रज्ञा के बीच दरार पैदा हो जाती है| आलिया प्रज्ञा को खीछ कर फेंक देती है और बलजीत दादी उसे उठाती है|
Kumkum Bhagya 24 November 2020 Full Episode:
Kumkum Bhagya शो में, इस एपिसोड के शुरुआत में, जब आलिया प्रज्ञा से कहती है कि तुम सिर्फ प्राची को प्यार करती हो लेकिन रिया से नहीं| ये सुन कर प्रज्ञा उससे कहती है कि मैं रिया से उतना ही प्यार करती हूँ, जिनता प्राची से| प्रज्ञा बार – बार कहती है कि मैंने रिया के खिलाफ रिपोर्ट नहीं लिखाई है लेकिन आलिया उसकी एक बात नहीं सुनती है और उसे गलत बताती है| फिर प्रज्ञा अभि से कहती है कि तुम मेरा यकीन करो मैंने कोई रिपोर्ट नहीं लिखवाई है लेकिन अभि उससे कुछ नहीं कहता है|
आलिया प्रज्ञा को किसी से बात नहीं करने देती है क्योंकि हर बात का जबाब खुद देती है| तब अभि एकांत में बैठ कर बहुत सोचता है| बलजीत दादी बहुत कहती है कि प्रज्ञा एसा नहीं कर सकती है| लेकिन आलिया किसीकी बात नहीं मानती है| फिर प्रज्ञा के मोबाइल पर किसी का फोन आता जाता है लेकिन नेटर्क की बजह से कोई बात नहीं हो पाती है| तब बलजीत दादी प्रज्ञा को बाहर जाकर बात करने को कह देती है और प्रज्ञा बाहर चली जाती है|
इधर पुलिस वाले रिया को लोकप में डालते हैं| तब रिया बहुत तड़पती है कि मुझे लोकप में मत डालो लेकिन कोई पुलिस वाला उसकी नहीं सुनता है और उसे लोकप में डाल देते है| जब रिया पुलिस वालों से कहती है कि तुम मुझे यहाँ ज्यादा देर तक नहीं रख सकते हो| तब पुलिस वाले उसे बिहार जेल का नाम लेकर डरा देते हैं और उसे शांत होना पड़ता है| फिर रिया प्रज्ञा की हर उस बात को याद करती है, जो प्रज्ञा ने उससे गुस्से में की थी और बहुत रोती है|
रिया सोचने के बाद भी कहती है कि मेरी माँ एसा नहीं कर सकती है| रिया बार – बार सोचती है कि मेरी माँ एसा कभी नहीं कर सकती है| रिया ये भी सोच कर डरती है कि रणबीर मुझे लोकप में देखेगा, तो वो समझेगा कि प्राची को मैंने ही मारने की कोशिश की| वो मुझे बुरी लड़की समझता है लेकिन मैं बुरी लड़की नहीं हूँ| मैं एक अच्छी लड़की बन कर दिखाउंगी| रिया बार – बार अपने आपको अच्छा बनाने की सोचती है|
इधर प्राची शाहाना और सरिता आंटी को बताती है कि माँ ने मुझे रिया से बात कर, उसे दीवाली विष करने को कहा था| ये सुन कर शाहाना चिड जाती है और उससे कहती है कि तुम उससे बात नहीं करना लेकिन प्राची उसे बताती है कि मैं उससे बात कर चुकी हूँ| शाहाना को सरिता आंटी बहुत शांत करती है लेकिन वो एक नहीं मानती है और प्राची से कहती है कि तूने रिया से बात क्यों की? वो एक बुरी लड़की है| तब प्राची उसे बताती है कि मैंने उससे बात की लेकिन उसने मुझसे कोई बात नहीं की|
प्राची शाहाना और सरिता आंटी को बताती है कि मैंने उसे द्वारा कॉल की, तो उसने मेरी कॉल को रिशीव नहीं किया| फिर ये बात प्राची फोन कर अपनी माँ को बताती है कि माँ मैंने रिया को कॉल किया लेकिन उसने मुझसे कोई बात नहीं और उसने फोन काट दिया था| तब प्रज्ञा रोते हुए उसे बताती है कि रिया अब तुमसे कोई बात नहीं कर पाएगी| प्राची प्रज्ञा से पूछती है कि माँ तुम रो क्यों रही हो? लेकिन इस बारे में प्रज्ञा प्राची को कुछ नहीं बताती है और फोन कट कर देती है|
फिर अभि प्रज्ञा के पास आता है और उसे बताता है कि रिया मेरी बेटी ही नहीं वल्कि वो मेरी दुनियां है| जब पुलिस उसे पकड कर ले गई थी, तब मुझे लगा कि मेरी दुनियां मुझसे दूर हो गई| वो बताता है कि मैं एक रोक स्टार बना, मैं एक अच्छा बिजनिश मेन बना लेकिन एक अच्छा पिता नहीं बन सका| फिर अभि प्रज्ञा से रिपोर्ट वापिश लेने को कहता है लेकिन प्रज्ञा उसे बताती है कि मैंने कोई रिपोर्ट नहीं लिखवाई है| अभि कहता है कि पुलिस ने तो आपका नाम लिया|
प्रज्ञा अभि से कहती है कि मैं रिया को कुछ नहीं होने दूंगी| ये सुन कर अभि चला जाता है|
इधर बिताली के पूछने पर आलिया उसे सब कुछ सच – सच बताती है कि रिया को मैंने जेल भिजवाया है क्योंकि मैं रिया, अभि और प्रज्ञा को एक होते नहीं देख सकती हूँ| आलिया बिताली को ये भी बताती है कि मैंने आर्यन के हिस्से का प्यार भी रिया को दिया लेकिन वो प्रज्ञा की तरफ जा रही थी इसलिए मुझे ये कदम उठाना पड़ा लेकिन चाहती तो मैं भी नहीं कि रिया जेल में जाए| ये सुन कर बिताली आलिया को दुहाई देती है कि जो किया वो अच्छा किया|
इधर अभि आलिया से मिलने उसके कमरे में जाता है तभी बलजीत दादी उसे आवाज लगाती और उसे अपने पास बुलाती है| तब दादी अभि को बताती है कि बेटा प्रज्ञा कभी एसा नहीं कर सकती है क्योंकि रिया उसकी बेटी है| ये सुन कर अभि आलिया के पास चला जाता है| बलजीत दादी राज से कहती है कि तुम सब क्यों प्रज्ञा के खिलाफ हो जाते हो? वो कुछ नहीं कर सकती है|
इधर आलिया बिताली को रिया के साथ जो कुछ भी हुआ उसका जिम्बेदर अपने आपको बताती है| तब बिताली आलिया को पूछती है कि ये तुमने किया कैसे| तब आलिया उसे बताती है कि जब दिमाग काम नहीं करता, तब पैसा काम करता है और मैंने एक औरत को पैसे दे कर प्रज्ञा के नाम से रिया के खिलाफ ‘अटेंट टू मर्डर, की रिपोर्ट लिखवाई थी| ये सुन कर बिताली बहुत खुश होती है|
जब आलिया बिताली से कहती है कि मैं प्रज्ञा, रिया, प्राची और अभि को एक होता नहीं देख सकती हूँ| तब आलिया की यही बात अभि सुन लेता है और उसके होश उड़ जाते है| फिर उसे बहुत सुनाता है| जब अभि आलिया को बुरा भला कहता है, तब आलिया कुछ नहीं कह पाती है|
(‘अब आगे की कहानी आने वाले एपिसोड में,)