Kumkum Bhagya 25 December 2020 Written Update:
Kumkum Bhagya के पिछले एपिसोड में हमने देखा कि कैसे रणबीर प्राची को हर्ट करता है और अपने आपको शांत करने के लिए शराब पीता है| प्रज्ञा मीरा से हार पहनने को कहती है और अभि की बात सुन कर वह चली जाती है| इस बीच, टोनी के साथी शेलेश और गुरु टोनी को पुलिस के पास छोड़कर भाग जाते हैं| गुंडा मीरा के गले में हार देख कर अपने साथियों को बुलाता है| आर्यन रणबीर को समझाने की कोशिश करता है लेकिन वह उसकी एक बात सुनने को तैयार नहीं होता है|
फिर शाहाना और प्राची रणबीर के पास आ जातीं हैं और उन दोनों को छोड़ कर शाहाना और आर्यन बाहर चले जाते हैं| रिया आर्यन से रणबीर के बारे में पूछती है लेकिन वह मना कर देता है| फिर रिया एक कमरे में प्राची और रणबीर की आवाज सुन लेती है और सोच में पड़ जाती है|
Kumkum Bhagya 25 December 2020 Full Episode:
Kumkum Bhagya शो में, इस एपिसोड के शुरुआत में, जब रिया एक कमरे में प्राची और रणबीर की आवाज सुनती है, तो वह चौंक जाती है| लेकिन दरवाजा बाहर से लॉक था| इसलिए वह समझती है कि अन्दर कोई नहीं है और मुझे बहम हुआ है| फिर रिया वहां से चली जाती है और शाहाना को एकेले खाना खाते देख लेती है| फिर शाहाना को देख कर उसे पूरा यकीन हो जाता है कि प्राची और रणबीर जरूर आर्यन उस कमरे में हैं, जिसमे उनकी आवाज सुनी थी| फिर रिया बहुत तेज भागती है|
फिर आर्यन आता है और शाहाना से कहता है कि अभी तक तुझे कुछ पता चला कि नहीं| तब शाहाना उससे कहती है मुझे क्या पता चलना था? तब आर्यन अपनी बात पलट देता है और उससे पूछता है कि रणबीर और प्राची की अभी तक बातें ख़त्म नहीं हो पाई है| तब शाहाना उसे बताता है कि उनकी बातें ख़त्म भी हो जाएंगी, तब भी बाहर नहीं आ पाएँगे क्योंकि मैंने दरवाजा बाहर से लॉक किया है| ये सुन कर आर्यन उसे सब सच बताता है कि ये तूने क्या किया?
रणबीर ने पी रखी है और वह प्राची से क्या – क्या कह रहा होगा क्योंकि वह अपनी माँ के कहने पर विवाह कर रहा है, वो भी रिया के साथ| वो मना भी नहीं कर सकता है क्योंकि उसकी माँ का दिल बहुत कमजोर है| ये सुन कर आर्यन और शाहाना भागते हुए रिया के पीछे जाते हैं|
इधर प्राची और रणबीर एक – दूसरे से रोते हुए बातें करते हैं और रणबीर को ज्यदा नशा था इसलिए वह गिरने लगता है| फिर प्राची उसे बेड पर लिटाती है लेकिन रणबीर प्राची को लेकर गिर जाता है और बेहोश हो जाता है|
इधर रिया दरवाजा खोलती है और प्राची को रणबीर के ऊपर देख कर उसके होश उड़ जाते हैं| फिर वह उसे रणबीर के ऊपर से उठाकर फैंक देती है और उससे कहती है कि तेरी हिम्मत कैसे हुए मेरे रणबीर को छूने की| प्राची रिया से कहती है कि मैं तो उसकी सहायता कर रही थी लेकिन रिया उसकी एक बात नहीं सुनती है और उसे नीचे आवाज में बात करने को कहती है| वह प्राची से कहती है कि मुझे पता है तू रणबीर के साथ क्या करना छाती थी| प्राची उससे कहती है कि मैं एसी लड़की नहीं हूँ, जैसी तू सोच रही है| फिर रिया प्राची पर बहुत गन्दा इल्जाम लगाती है और वह सहन नहीं कर पाती है|
प्राची ये भी कहती है कि मेरी और रणबीर की इंगेजमेंट हो चुकी है लेकिन रिया उससे प्रूफ मांगती है और प्राची के पास कोई प्रूफ नहीं होता है| रिया उससे कहती है कि रणबीर का तुमसे मन भर गया था इसलिए उसने सोचा कि थोडा तेरे साथ खेल लूँ| रिया उससे इतनी बुरी बाते करती है और उस पर बहुत गंदे – गंदे इल्जाम लगाती है| प्राची उसकी कोई बात को सहन नहीं कर पाती है और रोती हुई भाग जाती है| शाहाना रिया से कहती है कि रणबीर अपनी माँ की बजह से तुम्हे पसंद करने लगा है क्योंकि उसकी माँ का दिल बहुत लम्जोर है|
रिया शाहाना की हर वो बात फैक बताती है जो उसने रणबीर की माँ के दिल के बारे में कहा| फिर शाहाना प्राची के पीछे उसे पकड़ने चली जाती है|
इधर बहुत जोर से बिजली गरजने लगती है और बहुत तेज तूफ़ान आने की सम्भावन हो रही होती है| तब सरिता जी अंजली दादी से बातें करती है और अंजली दादी सरिता जी से कहती है कि मैं इस लिए रो रही हूँ कि मेरा अभि रो रहा है लेकिन कुछ कर नहीं पा रहा है|
इधर प्रज्ञा रोती हुई आती है और एक शांत जगह पर बैठ कर अपने उन दिनों को याद करती है जो उसने अभि के साथ बिताए थे| फिर अभि उसके पास आ जाता है उससे कहता है कि तुम उदास क्यों बैठी हो? प्रज्ञा अभि से कहती है कि मुझे अकेला छोड़ दो| उन दोनों के बीच कुछ बाते होती हैं और प्रज्ञा वहां से चली जाती है| फिर मीरा अभि के पास आती है और उससे कहती है कि ये हार बहुत महंगा है इसलिए ये मुझे बहुत अजीब लग रहा है|
अभि उसे बताता है कि ये हार मैंने नहीं ख़रीदा है और किसी चोर ने ये हार रिया के बैग में डाल दिया होगा लेकिन तुम इसे पहने रहो फिर चाहे किसी को तोहफा में दे देना| फिर अभि चला जाता है|