Kumkum Bhagya 3 November 2020 Written Update
Kumkum Bhagya के पिछले एपिसोड में, हमने देखा कि कैसे प्राची, प्रज्ञा और अभि घर आते हैं और प्राची अभि को घर में अन्दर आने को कहती है| रणबीर रिया को डिस्चार्ज करा कर उसे उसके घर ले आता है, जिसे देख कर सभी को ख़ुशी मिल जाती है| प्रज्ञा बार – बार अभि को जाने के लिए कहती है लेकिन अभि उसका गलत मतलब निकाल लेता है और प्रज्ञा से कहता है कि जैसे तुम मुझे अपनी बेटी प्राची से नहीं मिलने दे रही हो, वैसे ही मैं आपको अपनी बेटी रिया से नहीं मिलने दूंगा|
Kumkum Bhagya 3 November 2020 Full Episode
Kumkum Bhagya शो में, इस एपिसोड के शुरुआत में, जब रणबीर रिया को उसके रूम में ले आता है और वो दोनों आपस में बाते करते हैं| तभी वहां आलिया रिया की दवाई लेकर आ जाती है| तब रणबीर कहता है कोई बात नहीं रिया को दवाई मैं दे दूंगा और आलिया फोन करने का बहाना कर चली जाती है| तब आलिया जाते – जाते रिया से गलत वक्त पर आने के लिए माफ़ी मांगती है| जब रणबीर रिया को दवाई देता है तो वो दवाई लेने से इंकार करती है लेकिन रणबीर उसे जबरदस्ती दे देता है|
फिर रणबीर रिया से अपनी बात करने को कहता है और उसके कहने से पहले ही रिया समझ जाती है कि ये प्राची के बारे में बात करेगा| रणबीर कुछ कहता, उससे पहले वो आँख में कुछ है एसा बहाना बना लेती है| तब रणबीर कहता है कि तुम सो जाओ हम सुबह बात कर लेंगे| जैसे रणबीर वहां से चलता है, वैसे ही रिया रणबीर का हाथ पकड़ लेती है और अपने पास कुछ देर तक बैठ ने को कहती है| रणबीर रिया के पास बैठ जाता है| जैसे रिया अपनी आँख बंद करती है और रणबीर वहां चला जाता है|
इधर अभि को घर आते समय कुछ गुंडे उसे गिड़नेप करने की कोशिशि करते हैं और अभि उन गुंडों की बहुत पिटाई करता है लेकिन धोखे से एक गुंडा अभि के गले पर चाकू रख देता है| तभी भास्कर शेटी नाम का एक इंस्पेक्टर आ जाता है और अभि को बचा लेता है|
इधर आलिया अभि को बार – बार फोन करती है लेकिन अभि उसका फोन नहीं उठता है| ये देख आलिया अंदाजा लगाकर कहती है कि शायद भाई अपनी बेटी प्राची और प्रज्ञा यहाँ तो नहीं ला रहे हैं| आलिया की ये बात बिताली सुन लेती है और बहुत डरने लगती है| तब आलिया बिताली को समझाती है कि डरने की कोई बात नहीं है| तभी वहां अभि आ जाता है| उसे आते देख, आलिया ने पूछा कि भाई तुम प्रज्ञा के घर गय थे| ये सुन अभि बहुत गुस्से में जबाब देता है|
अभि ने कहा कि आज के बाद इस घर प्रज्ञा का कोई नाम नहीं लेगा| मैं उससे अपने सारे रिश्ते नाते तोड़कर आया हूँ और आज से वो मेरे लिए मर गई है| इतना कह कर अभि अपने कमरे में चला जाता है और अभि के मुहँ से ये बातें सुन कर आलिया और बिताली को बहुत ख़ुशी मिल जाती है, इतनी ख़ुशी कि वो बयाँ नहीं कर पातीं|
इधर प्रज्ञा अभि के बारे में सोचती है और अभि प्रज्ञा के बारे में| प्रज्ञा सोचती है कि उन्हें समझाने का कोई फायेदा नहीं क्योंकि वो समझना ही नहीं चाहते और अभि सोचता है जब हम अंजन थे तब मेरी बेटी प्राची मेरे पास थी लेकिन अब जान गए हैं तो मैं अपने परिवार से दूर हूँ लेकिन मैं अपने परिवार से दूर नहीं रह सकता| वे दोनों सोचते रहते हैं|
इधर आलिया अभि के द्वारा कई बातों को याद कर के बहुत खुश होती है और कहती है कि जब तक प्रज्ञा इस घर में नहीं आएगी, तब तक वाही होगा जो आलिया चाहेगी| आलिया ये भी कहती है कि मैं प्रज्ञा को इस घर में कभी आने भी नहीं दूंगी और भाई और प्रज्ञा को कभी एक नहीं होने दूंगी| ये सोच – सोच कर वो बहुत खुश होती है और अपने – आपको दशहरा मनाने की शुभ कामनाएँ भी देती है|
इधर सुबह होते ही पल्लवी अपने घर में दसहरा की तैयारियां देख कर बहुत खुश होती है| तभी वहां रिया आ जाती है और पल्लवी रिया को एक शरप्राइस देने की बात करती है| तब रिया पूछती है कि आंटी कैसा शरप्राइस? तब पल्लवी रिया को बताती है कि आज शाम को रिया और रणबीर की सगाई है और ये बात तुम किसी को नहीं बताओगी| ये सुनकर मानों रिया की खुशियों का तो कोई ठिकाना नहीं रहा| जब रणबीर की दादी पूछती है कि रणबीर तुझे पसंद तो है? ये सुन कर रिया सर्मा कर चली जाती है|
इधर जब रणबीर को पता चलता है कि आज दशहरा है, तो वो बहुत फुर्ती में उठता है और शीशे में अपना चहरा देखता है| तभी प्राची का फोन आ जाता है और वे दोनों एक दूसरे को वीडियो कॉल पर दसहरा की शुभ कामनाएँ देते हैं| तब प्राची रणबीर से पूछती है कि अब रिया और मेहरा शर कैसे हैं? ये सुन रणबीर बताता है कि रिया तो अब पहले से बेहर है और चीप से अभी तक मैं मिला नहीं हूँ और जब मिलूँगा, तब बता दूंगा|