Kumkum Bhagya 5 November 2020 Written Update:
Kumkum Bhagya के पिछले एपिसोड में, हमने देखा कि कैसे रणबीर और प्राची बातें करते हैं और उसकी माँ उससे मिलने आ जाती है| तब रणबीर अपनी माँ से बहुत बातें करता है| सरिता आंटी अपने एक वर्कर से झगडा करती है| इस बीच, अभि कहीं जाने को तैयार हो जाता है और उसकी बेटी रिया आ कर उसके गले लग जाती है| अभि ने आलिया को उसकी कार के बारे पूछा, तो आलिया को शक हो जाता है| प्राची रणबीर के घर आ जाती है और सभी को दशहरा की शुभकामनाएँ देती है लेकिन पल्लवी उसे गुस्से से देखती है|
Kumkum Bhagya 5 November 2020 Full Episode:
Kumkum Bhagya शो में, इस एपिसोड के शुरुआत में, जब प्राची के बोलने पर उसे कोई जबाब नहीं देता और पल्लवी उसे गुस्से से देखती है| तब प्राची ने कहा कि क्या हुआ, क्या मुझसे कोई गलती हो गई है? ये सुन विक्रम ने कहा कि नहीं बेटा गलती तुमसे नहीं, वल्कि गलती हमसे हुई है| ये कहर विक्रम अपने कमरे में चला जाता है| जब वैटर चाए लेकर आता है और प्राची को देता है, लेकिन पल्लवी वैटर को रोक देती है और कहती है कि चाए मेहमानों को दी जाती है नौकारों को नहीं|
ये सुन कर प्राची के आंशू निकल आते है| तब प्राची ने कहा कि आंटी तुमने मुझे क्यों बुलाया था| तब पल्लवी प्राची से कहती है कि नौकोरों को किस लिए बुलाया जाता है| तभी रणबीर की दादी एक वैटर से टकरा जाती और वैटर के हाथ से खाना गिर जाता है| पल्लवी गिरे हुए खाने को प्राची से साफ करवाती है और पल्लवी प्राची के साथ एक नौकारानी से भी गिरा हुआ बर्ताव करती है|
इधर रणबीर प्राची के बारे में सोच – सोच कर बहुत खुश होता है| क्योंकि वो तो ये ही जनता है कि उसकी माँ प्राची और उसके रिश्ते को पसंद करती हैं और रणबीर प्राची के साथ बीते हुए पलों को याद करता है और अपने आपसे प्राची के लिए कुछ भी करने की बात करता है|
इधर पल्लवी और उसकी सास प्राची के साथ नौकरों जैसा सलूक करतीं है| तब रणबीर अपने कमरे की सफाई करवाने के लिए वैटर राजू को आवाज लगाता है और पल्लवी प्राची को रणबीर के कमरे की सफाई करने के लिए भेज देती है| जाते वक्त प्राची सोचती है कि पल्लवी आंटी और दीदा मुझ से बहुत प्यार करतीं थी लेकिन आज एसा मेरे साथ क्यों कर रहीं है? फिर प्राची सोचती है कि ये बात मैं रणबीर को पूछ कर देखूंगी लेकिन फिर उसने सोचा कि शायद इसके बारे रणबीर को कुछ पता ही न हो|
फिर प्राची रणबीर के कमरे में देखती है, तो उसे वहां कोई नजर नहीं आता लेकिन कुछ समय बाद रणबीर आता है और प्राची को देख कर एक परदे के पीछे खड़ा हो जाता है| फिर वो प्राची को कहता है तुम यहाँ कैसे? तब प्राची कमरे को साफ करने लगजाती है| ये देख रणबीर प्राची को मना करता है कि ये सफाई तो राजू कर लेगा| ये सुन कर प्राची को पूरा यकीन हो जाता है कि इस बारे में रणबीर को कुछ नहीं पता|
फिर रणबीर परदे से बाहर आ जाता है और रणबीर को राम जी की पोशाक पहने देख कर प्राची को बहुत हशी आ जाती है| क्योंकि उसे राम जी की पोशाकपहनना नहीं आया था जिसके कारण वो परदे के पीछे छुपा था|
प्राची को हंशता देख रणबीर भी बहुत खुश होता है| तब रणबीर प्राची से कहता है कि तुम हंशती हुई बहुत अच्छी लगती हो| लेकिन प्राची एसे खुशी वाले दिन रणबीर को परेशान नहीं करना चाहती थी इसलिए वो पल्लवी और दीदा के बिहेवियर के बारे में उसे कुछ नहीं बताती है| तब रणबीर कहता है कि प्राची क्या तुम इस राम की सीता बनोगी? ये सुनते ही प्राची और रणबीर एक दूसरे की तरफ देखते हैं और उन्हें पल्लवी देख लेती है लेकिन वहां वो कुछ नहीं कहती है और कुछ दूर चलने के बाद प्राची को बहुत गुस्से से आवाज लगाती है|
पल्लवी की आवाज सुनकर प्राची जाती है और रणबीर उससे जबाब मांगता है लेकिन पल्लवी प्राची को बार – बार गुस्से से भरी आवाज लगाती है और पल्लवी की आवाज सुनते ही प्राची चली जाती है|
पल्लवी दीदा से बात करती है कि मैं इस लड़की का क्या करूँ? दीदा ने कहा कि उस लड़की ने क्या किया है? पल्लवी बताती है कि उस लड़की को जितना हम रणबीर से दूर करना चाहते है, उतना ही वो रणबीर को अपनी तरफ खीचती है और अगर प्राची ने रणबीर का साथ नहीं छोड़ा तो प्राची को नौकरी से निकालने की बात करती है|
इधर प्राची आते वक्त रिया से टकरा जाती है और प्राची रिया से मांफी मांगती है लेकिन रिया प्राची को देखते ही इमोश्नल हो जाती है और उन तस्वीरों को याद करती है, जो उसने प्राची के घर में देखी थीं| तब रिया अपनी बड़ी दीदी प्राची के गले से लगने ही बली थी लेकिन आलिया प्राची और रिया को देख लेती है और रिया को आवाज लगाकर उसे रोक लेती है| तब आलिया प्राची से कहती है कि तुमने रिया के साथ इतना सब कुछ किया वो कम था और रिया को किसी काम के बहाने अपने पास बुलाती है|
फिर रिया आलिया के पास जाती है और आलिया मगरमच्छ के आंशू बहा कर रिया को इमोश्नल कर उसे प्राची के खिलाफ भड़का देती है| आलिया रिया को भुला देती है कि प्राची उसकी बहन है वल्कि आलिया उसकी बहन को उसका दुश्मन बना देती है और रिया आलिया की बातों में आ जाती है| आलिया रिया को प्राची के सारे रास्ते बंद करने को कहती है जो रणबीर की तरफ जाते हैं| उसने कहा कि इससे पहले प्राची तुमसे कुछ छीने, तुम उसका सब कुछ छीन लो, जो तुम्हारा है|
फिर रिया कहती है कि तुम सही कहती हो बूजी कि ये वक्त इमोशनल होने का नहीं है| इससे पहले वो मेरा कुछ छीने, मैं उसका सब कुछ छीन लुंगी, जो मेरा है| आलिया की बातों में आकर रिया भी उसकी बोली बोलती है| क्योंकि आलिया रिया से कहती है कि तुम वो करो, जो मैं कहती हूँ और मैं तुझे सब कुछ दिलाकर रहूंगी| आलिया ने रिया को मोहरा बनाकर प्राची के खिलाफ खड़ा किया है|