मंगलवार को असली अनमिका शुक्ला अभी तक है बेरोजगार | अनामिका शुक्ला गोंडा जिले के बीएसए दफ्तर में अपने ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स लेकर अपने पति के साथ पहुंची | अनामिका ने अपने सभी कागज BSA अधिकारी को दिखाये | जिनसे यह पता चला की इन अनामिका शुक्ला के कागजो में हेर फेर कर दूसरे जिलो की महिलाओ की नौकरी फर्जीवाड़े से लगवाई गयी है | इन अनिमका शुक्ला के कागज पर कुल 25 अनिमक शुक्ला सरकारी नौकरी कर रही है | असली अनमिका शुक्ला ने एफिडेविट दिया की वह असली अनामिका शुक्ला है |
गोंडा के BSA अधिकारी का कहना है की “असली अनामिका शर्मा अपने सभी कागज लेकर आई | और असली अनामिका यही गोंडा में पड़ी लिखी है | असली अनमिका ने जब मीडिया में खबर देखि तब वह अपने सभी डाक्यूमेंट्स लेकर आई | जब उनसे अनामिका से पूछा गया की डाक्यूमेंट्स कैसे लीक हो सकते है तो अनामिका का कहना है की “5 जनपद में विज्ञानं पद के लिए कस्तूरबा गाँधी स्कूल में शिक्षका के लिए आवेदन किया था | जिनमें मिर्जापुर, जौनपुर, बस्ती, सुल्तानपुर, लखनऊ है | “ उन्होंने कहा की किसी ने उनके कागज की फोटो स्टेट कर फर्जीवाडा किया होगा | STF ने भी BSA के अधिकारी से सम्पर्क किया जिसमे उन्होंने सभी जानकारी दे दी | की असली अनामिका ने ऑनलाइन FIR भी की हुई है | “
असली अनामिका शुक्ला के पति का कहना है की “2017 में कस्तूरबा गाँधी स्कूल में आवेदन किया था फिर 5 जिलों में डाक्यूमेंट्स को नौकरी के लिए भेज दिया था | ABP न्यूज़ के मुताबिक उनके पति का कहना है की उस समय गर्भवती होने के कारण वह काउंसलिंग नहीं करा पाए |”
अनुमान है की जो असली डॉक्यूमेंट से थे उनमे उनके फॉर्मेट के साथ छेड छाड़ की है | की उनकी मार्कशीट में कहीं साल में हेर-फेर तो कहीं पति के नाम को पिता का नाम बना दिया | शादी की साल भी बदल दी गयी | ABP न्यूज़ के मुताबिक जब यह काउंसलिंग कराने नहीं जा पाई थी तब जो उनकी जगह छुट गयी थी उसका फायदा लिया गया है | प्रदेश में अलग-अलग कस्तूरबा गाँधी स्कूल में 25 बालिकाएं पकड़ी गयी है जिनमे सभी का नाम अनामिका शुक्ला है |
असली अनामिका शुक्ला को पुलिस ने नहीं ढूंढा है वह खुद है सामने आई है |