आप सभी को पता है की इस lockdown का सबसे ज्यादा असर प्रभासी मजदूर पर हुआ है | भारत के विबिन्न राज्यों में इनकी संख्या अलग-अलग हो सकती है |
सबसे ज्यादा मजदूर उत्तर प्रदेश , बिहार , उत्तरा खंड जैसे राज्यों के मजदूर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए है | क्योंकी ये वे राज्य है जहाँ से सबसे ज्यादा मजदूर दूसरे राज्यों में रोजगार के अवसर पाने के लिए जाते है |
लेकिन lockdown के चलते सही जगह मंदी की मार पड़ रही है और रोजगार का कोई साधन नहीं है | जिससे ये प्रभासी मजदूर अपने राज्यों में वापस जाना चाहते है |
लोगों का फिल्म अभिनेता सोनू सूद के बारे में कहना है की पर्दे पर तो वह रील विलन है लेकिन असल जिंदगी में वे हीरो बनकर सामने आये है |
इसी बीच फिल्म अभिनेता सोनू सूद आगे आकार इन मजदूर को उनके घर पहुचने में मदद कर रहे है | महाराष्ट्र में उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तरा खंड जैसे राज्यों के लोग ज्यादा संख्या में महाराष्ट्र में है |
इसी बीच सोनू सूद महाराष्ट्र में फंसे मजदूरों को यह खबर पंहुचा रहे है की जो भी कोई मजदूर अपने घर जाना चाहता है | वो उनको घर भेज रहे है |
सोनू सूद ने अभी तक 12000 मजदूरों को घर भेज चुके है | इसी के चलते सेंकडों बसों का इन्तेजाम भी किया है | जिसे राज्य के मजदूर है उनके लिए पहले तो खाने की व्यवस्था कर रहे है |
और उनसे यह भी अपील कर रहे है की थोडा इन्तेजार करे जिससे दूसरे राज्यों से इजाजत लेकर मजदूरों को उनके घर भेज सके |
सोनू सूद के इस काम को देखते स्मृति ईरानी ने उनके काम की सहराना की है |
सोनू सूद का यह कहना है की “यह मजदूर हमारे लिए घर , सब्जी, प्लंबर, डिलीवरी बॉय के रूप में हमारी सेवा करते है , जब आज इनको हमारी जरुरत है तो हमें सामने आकार इनकी मदद करना चाहिए |”
सोनू सूद ने यह भी कहा “इनके साथ खड़े हुए , जिससे की उनको भी लगे की उनके साथ अपना कोई खड़ा हुआ है वे अकेले नहीं है |”
सोनू सूद ट्विट्टर पर भी काफी एक्टिव रहते है | जब भी ट्विटर पर उनको टैग करके मदद मांगता है तो वे तुरंत उसकी मदद करते है , घर भेजने में |
सोनू सूद ट्विटर पर लोगों की समस्या का समाधान और उनकी समस्या का भी जबाब देते है | यह सारे पुन्य काम सोनू सूद अपनी टीम के साथ प्रभासी मजदूर की मदद कर रहे है |
सोनू सूद ने यह भी कहा की सारे काम सरकार पर ना छोड़कर हमे भी व्यक्तिगत रूप से भी करने चाहिए |
सोनू सूद के इस नेक काम के चलते प्रफुल्ल कुमार शख्स ने उन्हें ट्विटर पर बताया की उनके गाँव में लोग उनके नाम की मूर्ति बनवाने जा रहे है |
इसी के जबाब में सोनू सूद ने बोला की “उन पैसे से मेरी मूर्ति बनवाने की जगह किसी गरीब की मदद कर देना |”
वाकई इस परेशानी वाले समय में सोनू सूद डॉक्टर, नर्स आदि जैसे कोरोना से लड़ने वाले वॉरिअर की भी मदद कर रहे है | उसके बाद भी प्रभासी मजदूर की भी |
इसी सबके चलते वे सबके दिलो में अपनीजगह और लोकप्रियता बना रहे है |